देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आजकल शहर के विभिन्न रिहायसी इलाको में आवारा कुत्तों व लावारिश नंदी(सांडों) का आतंक फैलता जा रहा है।

इनकी संख्या इस कदर बेलगाम होती जा रही है जिनको कंट्रोल करना अब बहुत मुश्किल होता जा रहा है। खेर इनकी भी मजबूरी है अधिक संख्या के कारण ये जीव भूखे मरने को मजबूर होकर चिड़चिड़े हो गए है। परिणामस्वरूप आने जाने वाले राहगीरों को काटने लगे है वही नंदी भी हमेशा क्रोध में नज़र आते है जोकि बच्चो व बुजुर्गों पर अचानक हमला कर घायल कर रहे है वही गलियों में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुचा रहे है। रात्रि को स्वान दल बनाकर भोकते व रोते रहते है जिसने मोहल्ले वालों की नींद खराब होती है।
इनका आतंक इतना अधिक हो गया है कि महिलाएं व बुजुर्ग अकेले मन्दिर आने-जाने में डरने लगे है । वैसे तो पूरे शहर में ये समस्या घर कर रही है मगर सबसे ज्यादा आतंक पटेल नगर व विवेकानंद कॉलोनी,गुर्जर मोहल्ला एजेंसी में देखने को मिल रहा है।


