जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा उपचुनाव में श्याम नगर के लिए पीने के पानी की गई घोषणा हुई पूरी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा शहर मंडल देवली एवं श्याम नगर वासियों ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर,जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा का आभार जताया है। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर एवं महामंत्री उमा शंकर खुटेटा ,प्रमोद मंगल ने बताया कि राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी द्वारा देवली उनियारा विधान सभा चुनाव में श्याम नगर वासियों के पीने के पानी की उपलब्धता की घोषणा थी जो पूरी हो गई है। इसके लिए 29.35 लाख का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है आज भाजपा देवली शहर मंडल एवं श्याम नगर वासियों ने विधायक राजेंद्र गुर्जर के जन्मदिन पर पाईप लाईन डालने के कार्य की पूजा अर्चना कर शुरुआत की। जिससे अब श्याम नगर वासियों को जल्द ही पीने के पानी के समस्या से निजात मिलेगी । इस अवसर पर भाजपा देवली शहर मंडल एवं श्याम नगर के कई निवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *