देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जहाजपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुचलवाड़ा कलां में 20 सितंबर को इतिहास रचने वाला क्षण आने वाला है, जहां ग्राम पंचायत के भामाशाह एवं समाजसेवी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रखर अनुयायी राम सिंह शक्तावत के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके ही सहयोग और प्रेरणा से स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण समारोह सायं 7.00 बजे पंचायत प्रांगण में आयोजित होगा।
इस ऐतिहासिक पल की गरिमा को और बढ़ाने के लिए जलदाय मंत्री राजस्थान सरकार कन्हैयालाल चौधरी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी एवं कुश्ती संघ अध्यक्ष राजस्थान राजीव दत्ता, विधायक जहाजपुर गोपीचंद मीणा, विधायक निवाई रामसहाय वर्मा, छोटू लाल बेरवा सरपंच कुचलवाड़ा कला पूर्व IAS शिवजी राम मीणा, शकुंतला वर्मा (पूर्व प्रधान, देवली), शीला राजकुमार मीणा (पूर्व प्रधान, टोडारायसिंह), रंगलाल मीणा (पूर्व छात्र नेता), राज बहादुर वर्मा (अंबेडकर विचार मंच अध्यक्ष), कैलाश देवातवाल (जिला अध्यक्ष, रेगर समाज भीलवाड़ा), शंकर लाल हाथीवाल (जिला अध्यक्ष, रेगर समाज टोंक), जयन्द्र मीणा (पूर्व उपप्रधान, देवली), तनसुख बेरवा (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पालिका देवली), जितेंद्र चौधरी (पूर्व उपाध्यक्ष, नगर पालिका देवली), रमेश मीणा (पूर्व जिला परिषद सदस्य), अंबालाल मौर्य (अध्यक्ष, रेगर समाज देवली), छोटू लाल रेगर (अध्यक्ष, रेगर समाज हनुमान नगर), बन्ना लाल वर्मा (प्राचार्य), शिवराज मीणा (प्राचार्य), ब्रजराज सिंह खींची (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष), यादराम मीणा (पूर्व अध्यक्ष, अंबेडकर विचार मंच), त्रिलोक टाटावत (पूर्व अध्यक्ष, अंबेडकर विचार मंच), दिनेश राणावत (भाजपा नेता), जय सिंह मीणा (पूर्व सरपंच), मदन गोपाल मीणा (पूर्व सरपंच), रामप्रसाद मीणा (सरपंच, लुहारी कला), शिवराज सिंह मीणा (सरपंच, धोड़), सुनील मीणा (सरपंच, सावंतगढ़), विनोद मीणा (पंचायत समिति सदस्य, देवली), अशोक मीणा (सरपंच, गाडौली), महेंद्र बेरवा (पार्षद, देवली), आनंदीलाल मीणा (भाजपा नेता) और छोटू लाल बेरवा (अध्यक्ष, बाबा रामदेव सेवा समिति, देवली)** सहित कई अतिथिगण विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह है, ग्रामीण और युवाओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिमा अनावरण के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बाबा साहब के विचारों पर आधारित भाषण होंगे। बाबा साहब के जयघोष से गूंजता यह आयोजन न केवल राम सिंह शक्तावत जी के सामाजिक योगदान और उनके जन्मदिवस को अविस्मरणीय बनाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा, समानता और न्याय की राह पर चलने के लिए भी निरंतर प्रेरित करेगा। यह आयोजन सिर्फ प्रतिमा अनावरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह पूरे कुचलवाड़ा क्षेत्र में सामाजिक चेतना और भाईचारे का संदेश फैलाने वाला ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। ग्रामीणों का कहना है कि 20 सितंबर का दिन हमेशा यादगार रहेगा और आने वाले समय में इस प्रतिमा के माध्यम से बाबा साहब के आदर्श और विचार हर पीढ़ी तक पहुँचेंगे।


