देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को कोटि -कोटि नमन करते हुए नगर कांग्रेस कमेटी देवली द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन सभी जांबाज शहीदों को याद किया गया । मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा मे टीकम सेन, शम्मी रंगरेज, रमेश गोयल, सजग खंडेलवाल, सम्पत सुवालका, राजीव जैन, राजू ग्वाला, सोहनलाल ठागरिया, नीरज शर्मा, अख्तर उल्ला खान,मो इदरीस, मोतीलाल ठागरिया सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक भी उपस्थित थे। इस दौरान वक्ताओं ने पालिका प्रशासन द्वारा तीन माह में भी शहीद स्मारक की दुर्दशा पर भारी रोष प्रकट किया।तथा रेलिंग, रोशनी, केमरे, साफ सफाई, चोकीदार इत्यादि कार्य के लिए शीघ्र पुनः प्रशासन को अवगत कराने ओर शीघ्र सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।






