सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता और स्थायी नियुक्ति की मांग।

राजस्थान सफाई मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…..

​देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सफाई मजदूर संघ (राज्य स्तरीय ट्रेड यूनियन) के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष ललित कुमार तेजी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम देवली उपखण्ड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से राज्य में प्रस्तावित संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर वाल्मीकि समाज और अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों की ओर ध्यान आकर्षित किया गया है।
​संघ द्वारा ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगे रखी गई-
​वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता: राजस्थान में सफाई का कार्य पारंपरिक रूप से वाल्मीकि समाज द्वारा ही किया जाता रहा है। अतः सफाई कर्मचारी भर्ती में वाल्मीकि समाज के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाए ताकि उनके पारंपरिक रोजगार का संरक्षण हो सके।
​वर्ष 2012–18 के न्यायालय प्रकरणों के अभ्यर्थियों को पहले नियुक्ति: वर्ष 2012 से 2018 की भर्ती से जुड़े न्यायालय प्रकरणों में शामिल अभ्यर्थियों को वर्तमान भर्ती प्रक्रिया से अलग रखते हुए कोर्ट के आदेशों व विधिक प्रक्रिया के अनुरूप पहले नियुक्ति प्रदान की जाए, तत्पश्चात ही नई प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।
​संविदा के स्थान पर स्थायी नियुक्ति: नगर निकायों व अन्य सरकारी संस्थानों में सफाई का कार्य स्थायी प्रकृति का है। इसलिए संविदा के बजाय कर्मचारियों को नियमित स्थायी नियुक्ति दी जाए, जिससे उन्हें रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा शर्तें मिल सकें।ज्ञापन देने वालो में विनोद दाबोदिया,
विनोद तेजी,राजू गोयर,रामप्रसाद तेजी,विकाश अजयपाल,भेरू तेजी,मनोज गोयर,राकेश रील,
विनोद कसौटिया,कमल गोयर,सोनू चांगरा,संदीप कसौटियां व मुना केरलिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *