देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से देवली ब्लॉक का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह कल दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि देवली उपखंड अधिकारी रुबीना अंसार होंगी। यह समारोह कल पहलवान शाह बाबा की दरगाह शरीफ़ पर आयोजित किया जाएगा।
जिसमें मुस्लिम समाज के प्रतिभावान छात्र छात्रऐ, हाफिज ए कुरआन राजकीय सेवा में चयनित, राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किसी भी प्रकार कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शख्सियत। आदि का सम्मान सनद ए ऐजाजी मेमिंटो आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर मुश्ताक अहमद कैशियर फिरोज़ खान अब्बासी ने दी है।



