देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भामाशाह देवली निवासी भंवरलाल डीडवानिया ने अपनी धर्मपत्नी से श्रीमती क्षेम कंवर डीडवानिया की पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को 11000 रुपए सहयोग राशि भेंट की।
इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य पप्पू लाल मीणा, जय सिंह मीणा ,पुजारी मनोज कुमार मीणा व अन्य सदस्यों ने भामाशाह परिवार के भंवरलाल डीडवानिया, डॉक्टर मुकेश डीडवानिया, पुत्रवधू एवं अन्य सदस्यों का माल्यार्पण, दुपट्टा व भगवान गणेश जी की छवि भेंट कर अभिनंदन किया एवं शुभकामनाएं दी।


