केकयी ने मांगा भरत का राज्याभिषेक राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास।

देवली में ममता सर्किल पर दस दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन…

देवली;-(बृजेश भारद्वाज)। नगरपालिका के तत्वावधान में ममता सर्किल पर आयोजित दस दिवसीय रामलीला का आयोजन पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। रामलीला में कल का प्रमुख प्रसंग श्री राम विवाह का रहा। कथा के अनुसार, केकयी ने राजा दशरथ से दो वरदान मांगे – एक में भरत को राज्याभिषेक और दूसरे में राम को चौदह वर्ष का वनवास।इस भव्य आयोजन को जय शिव कला आदर्श मंडल, पुष्कर द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। रामलीला देखने के लिए पुरुष, महिलाएँ और बच्चे देर रात तक उपस्थित रहते हैं। दर्शकों में रामलीला की प्रस्तुति को लेकर भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली। रामलीला के अगले दिनों में और भी रोमांचक प्रसंग मंचित किए जाने की उम्मीद है, जिसके लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *