|

भँवर लाल वैष्णव जिला मंत्री एवं ममता शर्मा महिला मंत्री मनोनीत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला टोंक के निर्वाचन पश्चात्‌ रिक्त रहे पदों पर आज आयोजित जिला बैठक टोंक में जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र कुर्मी की अध्यक्षता एवं जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह के सानिध्य में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से जिला मंत्री पद पर भँवर लाल वैष्णव, महिला मंत्री पद पर ममता शर्मा, उप सभाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, सचिव संस्कृत घनश्याम पारीक, सचिव महिला गुलाब मराठा, महिला शिक्षक पिंकी जैन, पंचायत शिक्षक विष्णु पाटीदार, सयुंक्त मंत्री ओमप्रकाश और सावित्री गौतम को मनोनीत किया गया।

अतिरिक्त जिला मंत्री लक्ष्मण लाल मीणा ने बताया की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, महिला सम्मेलन, जिला सम्मेलन की समीक्षा, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अधिवेशन में दिए गए निर्देशों के बारें में जिला मंत्री भँवर लाल वैष्णव ने विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता पर भी चर्चा हुई। अजमेर संभाग मीडिया प्रभारी कालू राम माली ने बैठक को संबोधित किया एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के बारे में अवगत करवाया।

जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र कुर्मी ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का हार्दिक आभार प्रकट किया। आज की बैठक में सभाध्यक्ष दुर्गा लाल गुर्जर जिला कोषाध्यक्ष विमल कुमार विजय, मुकेश नामा,राजेन्द्र कुमार विजय, हंसराज तंवर, मनोज कुमार, अरविन्द कुमार त्रिपाठी, सुरेश चंद्र गुप्ता, शिवजी लाल कीर सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *