|

पुरानी कृषि उपज मंडी में शिक्षा, चिकित्सा या व्यापारिक गतिविधिया संचालित करवाने की मुख्यमंत्री से मांग।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली ने रात्रि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का कोटा से जयपुर जाते समय पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय में शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से उनकी कुशलक्षेम पूंछी ओर शहरी सेवा शिविर , ओर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ओर जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। इस अवसर पर शहर मंडल की तरफ से पुरानी कृषि उपज मंडी के खाली पड़े परिसर में शिक्षा, चिकित्सा या अन्य कोई व्यापारिक गतिविधि के शुरू करने के लिए पत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश जिंदल, श्री व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, राकेश ओसवाल, नवीन ग्वाला, दिनेश जैन,रवि बलसोरा नवनीत धाकड़, संजय जैन, महेश मंगल,शिवराज साहू,मनोज साहू, कुणाल साहू, भानु ग्वाला,प्रकाश चंदेल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *