व्यापार महासंघ व्यापारिक हितों के लिए सदैव तत्पर:-पंकज जैन।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में व्यापारियों के हितों के लिए बनाए गए व्यापार महासंघ को चांदमल जैन ने मजबूती प्रदान की थी। उनके दिवंगत होने के बाद शहर के व्यापारियों ने विस्वास दिखाते हए व्यापार महासंघ की कमान जब से उनके पुत्र पंकज जैन को सौंपी है तभी से व्यापारियों को निश्चिन्ता का अहसास होने लगा है। अभी हाल ही में दुकानों के गल्लों से पैसे चुराने के मामले में देवली पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की व्यापार महासंघ ने पुरजोर मांग उठाई परिणामस्वरूप देवली थानाधिकारी प्रीति रतनू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो दिनों के भीतर आरोपी महिला को सर्च कर गिरफ्तार कर लिया। इससे शहर में हो रही चोरियो पर लगाम लगेगी। उक्त कार्यवाही के लिए व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन ने सभी व्यापारियों की तरफ से थानाधिकारी रतनू व उनकी सहयोगी पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है। व्यापार महासंघ पंकज जैन ने मीडिया को बताया कि महासंघ व्यापारिक हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।








