इनर व्हील क्लब देवली की ऑफिशियल क्लब विजिट का भव्य एवं सफल आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। इनर व्हील क्लब देवली द्वारा आयोजित ऑफिशल क्लब विजिट का भव्य एवं सुसंगठित आयोजन मनाली गुप्ता की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । इस विशेष अवसर पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 305 की माननीय अध्यक्ष श्रीमती बिंदु गुप्ता (बीकानेर) एवं डिस्ट्रिक्ट ISO श्रीमती अलका भार्गव (ग्वालियर) मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे ।

उनके गरिमामय सान्निध्य और मार्गदर्शन में क्लब ने कई उल्लेखनीय सेवा परियोजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया । इस दौरान गौशाला कुचलवाडा में दो खेली गायों के भोजन के लिए इनर व्हील क्लब के द्वारा वर्षा मंगल की देखरेख मे दी गई हैं। वहां गायों का उपचार मेडिकल टीम द्वारा होता पाया गया । इनर व्हील के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया । मंच संचालन ज्योति मंगल द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *