देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच देवली के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय देवली सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी तालुका विधिक सेवा समिति देवली में रखे प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए है। लोक अदालत में बैंच के पीठासीन अधिकारी हर्ष मीणा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय देवली तथा सदस्य अनिल कुमार भूरेठा अधिवक्ता थे। उक्त लोक अदालत में पुष्पेन्द्र अग्रवाल रीडर,भजन लाल मीणा रीडर,महेश लक्षकार रीडर एवं सचिव तालुका विधिक सेवा समिति विजय गौड़ एवं अन्य कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण का सहयोग रहा एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धक, जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, बीएसएनएल के प्रतिनिधि तथा पक्षकारान उपस्थित रहें। जिन्होंने प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा कर राशि वसूल की।



