देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। हनुमान नगर क्षेत्र के प्रेम नगर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को पौष बड़े कार्यक्रम आयोजित किया गया । मंदिर समिति के संरक्षक कमल किशोर वेदी ने बताया कि मंदिर समिति के द्वारा जनसहयोग से तारकेश्वर महादेव जी के हलवे व पकोड़ी का भोग लगाया । जिसको क्षेत्र के श्रद्धालुओं में वितरित किया गया ।
भगवान का भोग चखने ले लिये क्षेत्र के भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में कैलाश मीणा , रामकुमार मीणा,छोटू लाल शर्मा ,मोतीलाल मीणा , विष्णु शर्मा , चतुर्भुज मीणा, आशीष मीणा, बहादुर सिंह, अश्वनी चौधरी ,चेतन शर्मा , सिद्धार्थ मीणा ,रंजीत सिंह, अंतिमा मीणा समेत समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे ।


