देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रन फॉर स्वदेशी के जिला संयोजकों की घोषणा हो गई है जिसमे देवली के पंकज शर्मा को टोंक जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अभिशंषा पर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गौरा ने ये नियुक्ति की है। जिलेभर में युवा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उक्त नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया है।



