राजकीय महाविद्यालय देवली में नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय महाविद्यालय, देवली में सोमवार को “नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र” और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक नशामुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा,जयपुर के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित हुआ। ​कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने “नशा-मुक्त युवा, विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए नशा न करने की शपथ ली। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त युवा शक्ति का निर्माण करना है। ​इस कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूरण मल वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन का नेतृत्व “नई किरण: नशा-मुक्ति केंद्र” की प्रभारी निकिता वर्मा, NSS इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी और इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मीणा ने किया। ​इस अवसर पर सहायक आचार्य सुमन मीणा, डॉ. निशा मीणा, सत्यनारायण मीणा,शंकर लाल चौधरी,सावंत राम बैरवा, महेंद्र कुमार मीणा,राज कुमार सैनी और हेमराज गुर्जर सहित कई संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *