देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बसंत पंचमी के अवसर पर नामदेव छिपा समाज ने अपने आराध्य देव संत शिरोमणि नामदेव महाराज का ज्ञानोदय दिवस हर्षौल्लास से मनाया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गो से होकर शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में समाज के सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे जिसमें कई महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर रखा था और भजन ओर कीर्तन करते हुए साथ चल रहे थे। शोभायात्रा का गंगागुरिया बालाजी के यहां समापन किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी राजेश नामा व नोरत नामा ने बताया कि शहर में बहुत कम संख्या में होते हुए भी सभी के सहयोग से नामदेव ज्ञानोदय दिवस का कार्यक्रम सफल हो पाया है । कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी सदस्य शामिल हुए।





