भाजपा ने कवि संत रविदास की जयंती मनाई साथ ही केंद्रीय बजट को सुना।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649 की जयंती मनाई साथ ही केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यकर्ताओं द्वारा संत रविदास के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला और जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया इस अवसर पर शहर मंत्री राजकुमारी सेन और वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन बच्चेतियां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का का प्रसारण भी देखा। आज का बजट देश के विकास की गति को ओर तेज करेगा और हर क्षेत्र के लिए घोषणाएं की गई है। जिससे विकसित भारत 2047 की कल्पना साकार होगी। इस अवसर पर शहर मंत्री किशन बैरवा, मुकेश मीणा, प्रवक्ता शिव जी धाकड़, कुलदीप सेन, भरत वाल्मीकि, सोनू चांगरा, अशोक मंडल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


