देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक स्वर्गीय श्री हरिराम शर्मा की पावन स्मृति में दिया जाने वाला 25 वाँ हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार 2026 छात्रा आराध्या सिंहल को उपखंड स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपखंड अधिकारी श्रीमती रूबी अंसार के कर कमल से दिया जाएगा। स्वर्गीय श्री हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार समिति के सचिव पूर्व पार्षद नवल जोशी ने बताया कि विगत 24 वर्षों से देवली नगर पालिका क्षेत्र में दसवीं बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को यह पुरस्कार दिया जाता है ,25 वाँ हरिराम शर्मा स्मृति पुरस्कार इम्मानुएल मिशन स्कूल की छात्रा आराध्या सिंहल पुत्री नीरज सिंहल को देवली नगर पालिका क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में सर्वाधिक 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर दिया जाएगा । छात्रा को पुरस्कार स्वरूप मां सरस्वती की धातु प्रतिमा, प्रमाण पत्र एवं 1001 रुपए नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया जाएगा ।

25 जनवरी 2026 को होगा अभिनन्दन समारोह…..
—————————–
मानव सेवा संकल्प संस्थान के तत्वधान मे स्थानीय जगदीश धाम देवली में 12:15 बजे से देवली नगर के 50 श्रेष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक होगी उनका अभिनंदन, समारोह पूर्वक किया जाएगा । संस्थान के महामंत्री अशोक कुमार दूबे ने बताया कि उक्त समारोह में मुख्य अतिथि उपजिला कलेक्टर रूबी अंसार एवं विशिष्ट अतिथि पुलिश उपाधीक्षक हेमराज चौधरी रहेंगे कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिको को भी आमंत्रित किया गया है ।


