देवली गाँव मे विराट हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न,पंचपरिवर्तन पर डाला प्रकाश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन स्थानीय चार भुजा मन्दिर देवली गांव में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा रामदरबार एवं भारत माता के चित्र पर माला पहना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सीताराम पंचोली द्वारा की गई। मुख्य वक्ता खण्ड संघचालक लक्ष्मीकांत पारीक का पाथेय प्राप्त हुआ। पारीक ने अपने वक्तव्य में संघ द्वारा चलाए जा रहे पंचपरिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए समाज में सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व के भाव ,पर्यावरण, नागरिक कार्याब्य पर जोर दिया। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष नन्दलाल सेनी, सचिव मुकेश सेनी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंच का संचालन खण्ड के सामाजिक समरसता प्रमुख अशोक कुमार दूबे ने किया ।

कार्यक्रम के समापन पर भारत माता कि आरती कर एवं प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में छितर सिंह शक्तावत,नानूलाल चौधरी,धर्मचन्द जैन,राजू लुहार,दुर्गा लाल खटिक,कालू राम कलवानिया,गोविन्द माहेश्वरी,रवि सेन,नवीन चौधरी,दीनु महाराज,गोपाल सुवालका,बिहारी लाल वर्मा,शिव चंद्र चौधरी,शिवराज गुर्जर,रामलाल जाट,महिपाल सिंह,शिवराज प्रजापत आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *