देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को बोटून्दा, रामपुरा ग्राम पंचायत मालपुरा-टोडारायसिंह विधानसभा जनसुनवाई कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के द्वारा ग्राम पंचायत की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। यहाँ सरपंच प्रशासक शीला राजकुमार मीणा द्वारा आतिशबाजी, ढोल, नगाड़े व डीजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने बुजुर्गों, माताओं बहनों व आम जन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन संत कुमार जैन, प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र गुर्जर, उपखंड अधिकारी अमित चौधरी, तहसीलदार राहुल पारीक, विकास अधिकारी सतपाल कुमावत, थाना अधिकारी रितेश चौधरी, मोर मंडल अध्यक्ष राजेश मीणा, ग्राम विकास अधिकारी लता सैनी, पंचायत सहायक छोटू गुर्जर, पशु चिकित्सक ममता वर्मा, पटवारी अजय ,पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्शन रोशन मीणा सहित कई अधिकारी गण मौजूद रहे।




