देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के समीपस्थ देवली
गाँव मे एक खेत मे आग लग गई जहाँ खेत में रखे पाइप व चारा जलकर राख हो गया। खेत के मालिक हेमेंद्र सिंह चौहान निवासी देवली गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि खेत मे रखे करीब 70 पाइप इस अग्निकांड की भेंट चढ़ गए। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नही लगा है। मगर संभावना जताई जा रही है कि ये आग असमाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है।





