दबेलिया बस्ती के बच्चो संग मनाया जन्मदिन,खीर पूड़ी खिलाकर मनाई खुशियां,गर्म वस्त्र किये वितरित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। रविवार को सामाजिक संघटन हैप्पी क्लब के अध्यक्ष नोरत खींची ने अपना जन्मदिन शहर के जयपुर कोटा बायपास पर कृषि मंडी के पास स्थित दबेलिया बस्ती के बच्चो संग मनाया। इस मुबारक मौके पर खींची ने बस्ती के दर्जनों बच्चो को उपहार देकर खीर पूड़ी का भोजन करवाया। वही गर्म वस्त्र वितरण किये। खींची का कहना है कि आज की जनरेशन के बच्चे अपने जन्मदिन पर दिखावे में फालतू चीज़ों पर हज़ारों रुपये बर्बाद कर देते है। जिससे समय व धन की व्यर्थ बर्बादी होती है।

 

जबकि हमे खास मौके पर ऐसे अवसर तलाशने चाइये जिनकी वजह से गरीब बच्चो के चहरे पे भी मुस्कान आये और उन्हें ये अहसास हो कि हमारे बारे में भी लोग अच्छा सोचते है। उनकी गरीबी उनके जीवन मे निराशा का कारण नही बने। उनकी खुशी हमारे जन्मदिन को बेहद खास बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *