देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में पवित्र माह माहे मुबारक रमजान के प्रथम जुम्मे की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। शाही जामा मस्जिद में हाफ़िज़ आमान रज़ा, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान, अल अंसार मस्जिद में क़ारी हिदायतुल्लाह खा, सी आई एस एफ मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, चार मीनार बाबा अय्यूबी मस्जिद में हाफ़िज़ रहबर मुराबादी, प्रताप नगर मस्जिद ए गौसिया में हाफ़िज़ शाहिद रजा। देवली गांव मज्जिद में मौलाना शमी रज़ा बंगाली ने नमाज़ ए जुमा अदा करवाई। अल अंसार मस्जिद के इमाम हिदायतुल्लाह खा ने कहा कि माहे मुबारक का हमें विशेष ख्याल रखना चाहिए। और दिन दुखियों को दान दक्षिणा दे कर राहत सुकून पहुंचना चाहिए। नमाज़ के वतन की खुशहाली, अमन सौहार्द्र, अच्छी वर्षा हुई रब से दुआ कामना की गई। ये जानकारी समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी, मोहम्मद इदरीस द्वारा दी गई।




