देवली के उद्योगपतियों के सफलता की कहानी एक मिसाल,फर्श से अर्श तक पहुंचने का रहा मुश्किल सफर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। टोंक चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा जिले की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाले 21 उद्यमियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जगन्नाथ मंदिर पुरी (उड़ीसा) के मुख्य महंत भभानीदास ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर उद्यमियों को सम्मानित किया। चैम्बर के अध्यक्ष राजीव सिंहल ने बताया कि संस्था उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए निरंतर ऐसे प्रयास करती है, जिसमें उनके व्यावसायिक योगदान के साथ सामाजिक सरोकारों की भी सराहना की जाती है। टोंक चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की और से उद्योग रत्न से सम्मानित होने वाले देवली के उद्योगपतियों की सफलता की कहानी मिसाल है।

इस सूची में शामिल नवल मंगल मेट्रोकेम मेटल पाउडर्स प्राइवेट लिमिटेड एक एम एस एम ई यूनिट है जो मेटल पाउडर (कॉपर, टिन, लेड, जिंक, एंटीमनी, बिस्मथ और एलॉय) बनाती है। यह 2017 में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर शुरू हुई थी। यह 1995 से एक प्रोप्राइटरी यूनिट थी और बाद में लिमिटेड कंपनी बन गई। इन पाउडर का इस्तेमाल पेंट, सेल्फ लुब्रिकेटिंग बुश, एक्स-रे प्रोटेक्शन शीट, दवाइयों, पेस्टिसाइड वगैरह में होता है। यू के, फ्रांस और यू एस ए को लेड पाउडर एक्सपोर्ट कर रहे हैं। दूसरे पाउडर देश में ही बेचे जाते हैं। सोशल कार्यो में भी नवल मंगल अग्रणीय रहे उन्होंने बनास नदी के पास बोरदा गणेश जी में एक गार्डन (मंगल वाटिका) बनाय। देवली में पहले कोई लोकल ट्रांसपोर्टेशन नहीं था। शुरू करने के लिए 5 ई-रिक्शा जरूरतमंद लोगों को डोनेट किए और आज देवली में 100 से ज़्यादा ई-रिक्शा हैं। मंगल ने कोरोना के समय, 11 कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया। बहुत सी जानें बचाईं।

वहीं अंतिम संस्कार के लिए बॉडी ले जाने के लिए मोक्ष धाम रथ की फ्री सर्विस भी मंगल की ही देन है। इनको सोशल वर्क के लिए मुख्यमंत्री से अवार्ड भी मिला है। देवली शहर के दूसरे मुख्य उद्योगपति मोहित मंगल ने आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 1997 में आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल शिक्षा समिति, देवली, जिला टोंक, राजस्थान के तत्वावधान में की गई थी। मात्र 13 बच्चों के साथ एक प्री-प्राइमरी स्कूलके रूप में शुरू होकर यह संस्था निरंतर प्रगति करते हुए क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक बन गई है। **2000** में विद्यालय को प्राथमिक स्तर तक विस्तारित किया गया और **2005** तक इसे माध्यमिक विद्यालय में परिवर्तित किया गया। समिति ने समय के साथ उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अंतर्गत कई संस्थानों की स्थापना की गई। 2008– आदर्श बी.एड. कॉलेज, दो वर्षीय बी.एड. डिग्री कार्यक्रम शुरू किया। इसके अतिरिक्त समिति ने निम्न संस्थानों की भी स्थापना की है:
आदर्श कॉलेज ऑफ फार्मेसी
आदर्श आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज
आज आदर्श शिक्षा समिति के अंतर्गत लगभग 2500 छात्र देवली में अध्ययनरत हैं। संस्था आधुनिक सुविधाओं, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण के साथ विद्यार्थियों को सर्वांगीण शिक्षा प्रदान कर रही है। आदर्श शिक्षा समिति ने देवली और आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *