* देवली गांव में नशामुक्ति, वृक्षारोपण व बेटी बचाओ का संकल्प।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को नशामुक्ति अभियान के संचालक सांवतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवीखेड़ा ने महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गांव जिला टोंक में नशामुक्ति, वृक्षारोपण व बेटी बचाओ का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से विवेक खत्म हो जाता है जिससे इंसान अपराध की ओर अग्रसर हो जाते है इसलिए नशा नहीं करते हुए नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए़। साथ ही प्रत्येक को 10 पेड़ लगाकर उनकी देखभाल संतान की तरह करने का संकल्प दिलाया और लोकगीत के माध्यम से बेटी बचाओ का संकल्प दिलाते हुए कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया इस अवसर पर शाला प्रभारी शंकर लाल हाड़ा निवासी क़ासिर, लक्ष्मीनारायण शर्मा,धनपाल मीणा, संगीता सिंह, मदन लाल वर्मा,रवि वर्मा, अनुराधा शर्मा,ममता शर्मा,राजेंद्र सिंह मीणा, रामप्रसाद मीणा सहित उपस्थित छात्र छात्राओं को नशामुक्ति वृक्षारोपण व बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया।




