रोजेदार नमाजियों ने दावत ए इफ्तार का लुत्फ़ उठाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में माहै मुबारक रमजान में दावत-ए-इफ़्तार का दौरा बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में कोटा रोड स्थित अंसारी कॉलोनी ‘मस्जिद अल अंसार”में भामाशाह आरिफ हसन अपोलो द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद में रोजेदार नमाजियों ने दावत ए इफ्तार का लुत्फ़ उठाया। इसे माह ए मुबारक रमजान के अवसर पर अल अंसार मस्जिद के इमाम कारी हिदायतुल्लाह खान ने कहा कि इस पवित्र माह में हमें पुण्य के कर्म करना चाहिए। दान दक्षिणा, जकात खैरात आदि देना चाहिए जिससे कि निर्धन लोग भी ईद मना सके और अपनी जरूरतों को पूरा कर सकें। नमाज़ के बाद विश्व शांति समृद्धि की दुआ ए कामना की गई। समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी मोहम्मद इदरीस द्वारा जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *