देवली भाजपा युवा मोर्चाध्यक्ष मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री के संग खेली होली।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भाजपा युवा मोर्चा देवली अध्यक्ष पटेल नगर निवासी मनोज शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जयपुर में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान मनोज ने मुख्यमंत्री को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व की बधाई देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मनोज शर्मा ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने का पर्व है। ऐसे आयोजनों से आपसी संबंध मजबूत होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *