पूर्व प्रधान ने देवली में निर्माणधीन श्री परशुराम छात्रावास व मंदिर का किया निरीक्षण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। यहाँ शुक्रवार को जहाजपुर के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर शर्मा ने देवली शहर के एजेंसी एरिया में निर्माणाधीन श्री परशुराम ट्रस्ट के अन्तर्गत बन रहे छात्रावास मंदिर का निरीक्षण किया। नवल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त भवन निर्माण टीलावत परिवार एजेंसी ने 4000 वर्ग फीट जमीन नेवर बाग बालाजी एजेंसी के सामने स्वर्गीय प्रहलाद राय शर्मा एवं स्वर्गीय बालमुकुंद शर्मा की स्मृति में दान की है। जिस पर वर्तमान में मंदिर निर्माण जारी है परिवार के वरिष्ठ सदस्य नवल किशोर शर्मा कमल किशोर शर्मा एवं उत्तम भारद्वाज व श्रीमती कैलाश देवी श्रीमती कमोद देवी श्रीमती उर्मिला श्रीमती उषा श्रीमती ममता समेत सभी ने एक समारोह जिसमें गोपीचंद मीणा विधायक जहाजपुर किशोर शर्मा पूर्व प्रधान पंचायत समिति जहाजपुर नेमीचंद जैन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका देवली एवं ब्राह्मण समाज के सैकड़ो विप्र जन एवं अन्य कई लोग उपस्थित थे समारोह के दौरान ही विधायक ने करीब 15 लाख रुपए मंदिर निर्माण हेतु देने की घोषणा की थी उसी से यह निर्माण कार्य चल रहा है जिसका शुक्रवार को अवलोकन करने किशोर शर्मा, नवल किशोर चतुर्वेदी, राजेन्द्र शर्मा,आशीष पंचोली,मुकेश गौतम, यज्ञेश दाधीच,पत्रकार बृजेश भारद्वाज व चेतन शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे ठेकेदार को गुणवत्ता बनाए रखने की निर्देश देते हुए संबंधित सचिव को शीघ्र कार्य पूर्ण करने की निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *