कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिला शक्ति को राज कोप सिटीजन एप की दी जानकारी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शुक्रवार को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा हनुमान नगर में महिलाओं को  राजकोप सिटीजन एप की जानकारी दी गई। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की गायत्री चौधरी,सुनीता मीणा ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा को लेकर कालिका पेट्रोलिंग यूनिट क्षेत्र में कार्य कर रही है जिसके मध्य नजर शुक्रवार को हनुमान नगर में  महिलाओ और बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी के बारे में जानकारी दी एवं राजकोप सिटीजन ऐप की जानकारी देकर  ऐप को उनके मोबाइल में इंस्टाल करवाया। राजस्थान पुलिस की ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट’ राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए गठित एक विशेष पुलिस टीम है, जो स्कूटी पर सवार होकर स्कूल, कॉलेज, पार्क और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करती है। नीली वर्दी में प्रशिक्षित महिला कांस्टेबल/हेड कांस्टेबल छेड़छाड़ और अपराधों को रोकने के लिए 24/7 सक्रिय रहती हैं, और त्वरित कार्रवाई के लिए 1090/112 हेल्पलाइन नंबर से जुड़ी हैं। पुलिस द्वारा विकसित यह एक आधिकारिक मोबाइल ऐप है, जो नागरिकों को सीधे पुलिस सेवाओं से जोड़ता है। यह ऐप आपातकालीन स्थितियों ,एफआईआर देखने, गुमशुदा सामान/मोबाइल की रिपोर्ट, किरायेदार सत्यापन और अन्य पुलिस सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है। इसे एंड्रॉइड (Google Play Store) पर डाउनलोड किया जा सकता है।  मुसीबत में होने पर, ‘Need Help’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी लाइव लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुँच जाती है। इस ऐप से आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं

एफआईआर की स्थिति देख सकते हैं और एफआईआर डाउनलोड भी कर सकते हैं। मोबाइल या कोई अन्य दस्तावेज़ खो जाने पर आप इस ऐप के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं। किरायेदार या नौकर का सत्यापन करने की सुविधा। इसमें पुलिस, महिला हेल्पलाइन, साइबर क्राइम और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। जानकारी  लेने में  कॉलोनी की गायत्री पारीक, मंजू शर्मा ,अलंकृति शर्मा,   चंद्रकांता पारीक,  निर्मला शर्मा, सुगंधा शर्मा ,नूतन पारीक , साक्षी ,चेष्टा, जागृति ,भव्या समेत कई महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *