प्रधानाचार्यो की दो दिवसीय सत्रांत वाक् पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो की दो दिवसीय सत्रांत वाक् पीठ संगोष्ठी का शुभारंभ पारसचन्द जैन सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक के मुख्य आतिथ्य व भंवरलाल कुम्हार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। संगोष्ठी सचिव चंद्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां शारदे का पूजन किया गया, उसके पश्चात मुख्य अतिथि ने सभी संस्था प्रधानों को विभागीय निर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए, स्कूलों में नवाचार पर बल दिया। भंवरलाल कुम्हार ने शिक्षा में गुणवत्ता पर बल दिया। नीरज जैन प्रधानाचार्य ने प्रभावी प्रार्थना सभा पर वार्ता दी,दामोदर लाल वर्मा,प्रधानाचार्य ने संस्था प्रधानों की प्रभावी भूमिका पर वार्ता दी। भगवान शर्मा, प्रधानाचार्य नासिरदा ने प्रवेशोत्सव एवं नामांकन की अभिवृद्धि पर सार्थक वार्ता दी। गणेश नारायण शर्मा प्रधानाचार्य आवां ने प्राथमिक जांच एवं दंडात्मक प्रावधान पर वार्ता दी। पप्पू लाल वर्मा प्रधानाचार्य ने छात्र कल्याणकारी योजना पर वार्ता दी। रामसागर मीना प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा उन्नयन एवं शैक्षिक नवाचार पर वार्ता दी। प्रधान लाल मीणा ACBEO ने सभी बालकों को विद्यालयों में प्रवेश का आव्हान किया। अधिशासी अधिकारी सुरेश मीणा ने बालकों को संस्कारवान शिक्षा देने पर बल दिया, संगोष्ठी अध्यक्ष भागचंद जैन ने पधारे हुए संस्था प्रधानों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *