देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राष्ट्रीय संत श्री दिव्य मोरारी बापू के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा एवं ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 1 जून से 15 जून 2026 तक देवली में आयोजित होगा। कथा प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक होगी। आयोजन के तहत 1 जून 2026, सोमवार को कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्री बावड़ी बालाजी मंदिर से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी। कथा स्थल अटल उद्यान, तीन शेड, गौरव पथ देवली (टोंक) रखा गया है। आयोजन श्री दिव्य भक्त मंडल एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमी देवली के तत्वावधान में होगा। व्यवस्थापक घनश्याम दास महाराज ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।उक्त कथा के लिए भगवान श्री गणेश को निमंत्रण दिया है। इस दौरान रविंद्र बंसल, रामगोपाल सेन, सुरेश पारीक,अमीश अरोड़ा,नोरत सोनी, नितिन सोनी, रामलाल सेन व सुनील कुमावत मौजूद रहे।







