भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री का भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को जयपुर से कोटा जाते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी का भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान 51 किलो फूलों की माला पहनाकर व जेसीबी से पुष्प वर्षा करके कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित स्वागत कार्यक्रम में मनोज शर्मा ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने रोजगार के अभाव के कारण हो रहे पलायन पर चिंता व्यक्त की अन्य सदस्यों ने भी प्रदेश अध्यक्ष को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश को एक महान व्यक्तित्व मिला है, जो हजारों वर्षों में एक बार मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे भारत को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को भी विकासोन्मुख सोच वाला नेतृत्व बताते हुए राज्य में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन,एडवोकेट महावीर सिंह राठौर,रमेश जिंदल,शहर मंडल देवली अध्यक्ष अंकित जैन (डाबर) उपाध्यक्ष आशीष पंचोली,दक्ष जैन,शिवराज बाउजी,राकेश ओसवाल,महेश मंगल,सुनील ग्वाला,सीरज़ साहू,सुनील सेठी,लोकेश ग्वाला,राकेश ग्वाला,दुर्गालाल पांचाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *