डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन कामयाबी के साथ मुकम्मल हुआ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। डीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का यह सीज़न बेहद शानदार और कामयाबी के साथ मुकम्मल हुआ। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल का जज्बा और भाईचारा हर मोड़ पर नजर आया। मैदान-ए-जंग में कैप्टन नदीम, कैप्टन आसिफ, कैप्टन उमेर, कैप्टन शकील, कैप्टन अश्फाक और कैप्टन बाबू की जांबाज टीमों ने अपनी ज़बरदस्त प्रदर्शन और उम्दा खेल से सभी खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। हर एक मैच बेहद रोमांचक और सस्पेंस से भरा रहा। इस खेल के जश्न को और भी बाअदब और यादगार बनाने के लिए, डीपीएल कमेटी की जानिब से बतौर ‘मेहमान-ए-खुसूसी’ मुख्य अतिथि मोहतरम शानू अब्बासी,डॉक्टर फहीम अख्तर, भीमराज जैन , मोहम्मद इदरीश और महेंद्र बैरवा के साथ कई मोजिज़ हस्तियां तशरीफ लाए। इन सभी मोजिज़ हस्तियों की गरिमामयी मौजूदगी ने इस महफिल की रौनक़ में चार चांद लगा दिए। डीपीएल कमेटी द्वारा पूरे टूर्नामेंट को मुकम्मल और कामयाब बनाने के लिए तमाम मेहमानों, कप्तानों, अंपायरों और खिलाड़ियों का तहे दिल से शुक्रिया (खैरे-मक्दम) अदा किया। आखिर में, इस टूर्नामेंट की विजेता (फ़ातिह) और उपविजेता (रनर-अप) टीम को इस अज़ीम और शानदार कामयाबी पर हमारी तरफ से लाख-लाख दिली मुबारकबाद दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *