देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को तालुका मुख्यालय देवली स्थित न्यायालयों पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच देवली के समक्ष सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 37 प्रकरण रखे जिनमें 37 प्रकरण लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए। इसी प्रकार अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली से 06 प्रकरण रखे गये जिनमें से 06 प्रकरणों का निस्तारण हुए। इसी प्रकार ग्राम न्यायालय देवली में 12 प्रकरण रखे गये जिनमें से 12 प्रकरण निस्तारित हुए। इसी प्रकार सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी से 26 प्रकरण रखे गये जिनमें से 26 प्रकरण निस्तारित किये गये। तालुका विधिक सेवा समिति देवली में कुल 670 प्रिलिटिगेशन प्रकरण रखे गये जिनमें से 17 प्रकरण का निस्तारण किया जाकर 1096073 रूपये की रिकवारी हेतु समझौता हुआ। इस प्रकार लोक अदालत बैंच के समक्ष प्रकरण रखे गये जो की लोक अदालत की भावना से निस्तारित हुए है। लोक अदालत में बैंच के पीठासीन अधिकारी माधवी गोस्वामी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेड दूनी तथा सदस्य बंशी लाल कलवार अधिवक्ता थे। उक्त लोक अदालत में पुष्पेन्द्र अग्रवाल रीडर, भजन लाल मीणा रीडर, महेश लक्षकार रीडर एवं विजय गौड़ सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति एवं अन्य कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण का सहयोग रहा एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धक, जलदाय एवं बीएसएनएल के प्रतिनिधि तथा पक्षकारान उपस्थित रहें जिन्होंने प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा कर राशि वसूल की।







