पीएम श्री योजना अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है शिविर….
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को पीएम श्री योजना अंतर्गत संचालित 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का सहायक परियोजना समन्वयक शिवप्रसाद मीणा एवं रामजीलाल मीणा ने अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। अभिरुचि शिविर 17 से 31 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभिरुचि शिविर में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुदृढ़ीकरण,कला एवं रचनात्मकता ,खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के तीन समूह बनाकर विद्यार्थियों को उनकी रुचि अनुसार गतिविधिया आयोजित की जा रही है प्रतिदिन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक समूह को अलग-अलग एवं अभिरुचि अनुसार गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है शिविर प्रभारी श्रीमती अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि उपरोक्त शिविर में कक्षा 6 से 8 के 140 विद्यार्थियों को उनकी अभिरुचि अनुसार गतिविधियों में विभाजित कर संचालन किया जा रहा है शिविर में विद्यार्थियों का शारीरिक,मानसिक एवं रचनात्मक विकास हो सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक संतोष शर्मा,उपप्रधानाचार्य महावीर प्रसाद बडगुर्जर,पंचायत सहायक श्वेता माथुर,संगीता जैन,सादिया बानो,वोकेशनल ट्रेनर पूजा सेन, मुरली सैनी,लखपत सिंह मीणा आदि उपस्थित रहे।






