प्रगतिशील कृषक रामप्रसाद जाट बंथली का जिला स्तर पर चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जिले में उन्नत खेती करने वाले किसानों में शुमार ग्राम बंथली तहसील दूनी जिला टोंक के प्रगतिशील कृषक रामप्रसाद जाट पुत्र बन्ना लाल जाट का वर्ष 2025-26 में आत्मा योजनांतर्गत कृषि क्षेत्र में जिला स्तर पर चयन होने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित ग्राम रथ अभियान के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में, उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी से उत्कृष्ट कृषि करने पर आत्मा योजना अंतर्गत कृषि क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में जिला स्तर पर चयन होने पर प्रगतिशील कृषक रामप्रसाद पुत्र बन्ना लाल जाट निवासी बंथली को पंचायत समिति देवली के विकास अधिकारी एवं सहायक निदेशक कृषि विस्तार दूनी प्रकाश यादव द्वारा जिला स्तरीय पुरस्कार स्वरूप जिला कलेक्टर टोंक के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया जिसकी राशि 25000 रुपए कृषक के खाते में प्राप्त हो चुके है। इस मौके पर ग्राम पंचायत बंथली के ग्राम विकास अधिकारी राकेश प्रजापत, कृषि पर्यवेक्षक जितेंद्र चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी दूनी बुद्धि प्रकाश जाट, पटवारी भंवर सिंह, उद्यानिकी पर्यवेक्षक सांवरिया माली एवं बंथली के वरिष्ठ जन हेमराज जाट, बीजेपी नेता सत्यनारायण जाट,अतुल पाराशर, मुंशी खान, जाकिर हुसैन, सुरेश पारीक, शंकर जाट, ऋषिपाल जाट सहित कई ग्रामीण मौजूद थे जिन्होंने प्रगतिशील कृषक रामप्रसाद जाट के जिला स्तर पर चयन होने पर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *