अग्रवाल समाज चौरासी देवली ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अग्रवाल समाज चौरासी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अनिल मित्तल केकडी की निर्देशन में एवं ब्लॉक देवली अग्रवाल समाज चौरासी अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ की अनुशंसा से देवली ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन 3 वर्ष के लिए किया गया। इसमें संरक्षक दिनेश जैन सर्राफ, विनोद जैन मोतीपुरा वाले, सुरेश जैन केकडी वाले, रमेश गोयल, कैलाश जैन LIC व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम कुमार जैन टोरडी वाले एवं जयकुमार जैन नासिरदा वाले, महावीर प्रसाद जैन बरवास वाले एवं मंत्री अनिल जैन बाजटा वाले, महामंत्री ललित जैन छाबडिया एवं अनिल जैन जहाजपुर, कोषाध्यक्ष दिनेश जैन MS बाजटा वाले, सांस्कृतिक मंत्री सुनील जैन कालेडा वाले, प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी नीरज जैन बडला वाले सहित कुल 45 सदस्यो की कार्यकारिणी गठित की गई । अनिल मित्तल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहा की समाज को आगे बढाने के लिए एकता अत्यन्त आवश्यक है उन्होने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक स्तर पर समाज का उत्थान, शिक्षा एवं अन्य सभी कार्य किये जायेंगे।
यह जानकारी नवनिर्वाचित मिडिया प्रभारी नीरज जैन बडला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *