देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दूनी क्षेत्र के कर्मचारियों ने बुधवार को तहसीलदार कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मीकांत मंगल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारीयों पेंशनभोगियों के लिए लागू की गईं चिकित्सा सुविधा देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। जिसमें कर्मचारियों के मासिक वेतन से एक निश्चित अंशदान काटा जाता है एवं कैशलेस इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दौलत सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में चिकित्सा विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में इस योजना के तहत कर्मचारियों को इलाज में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे कर्मचारियों को निजी स्तर पर महंगा इलाज लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है साथ ही ज्ञापन में सरकार द्वारा उपार्जित अवकाश की एवज़ में दिए जाने वाले नगद भुगतान समय पर करने की भी मांग रखी संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार का कहना है कि सरकार समय रहते आरजीएच एस योजना पूर्व की भांति लागू नहीं करती है तो कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा ज्ञापन के दौरान परशुराम जाट,नेमीचंद यादव, दीनदयाल मीणा, दुर्लभ जैन,कमलेश सैनी, राजाराम मीणा,अजीत थलेटिया नरेंद्र माहुर कैलाश मीणा हरपाल गुर्जर, विनोद मीणा, बनवारी लाल मौजूद रहें।





