देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नीलकण्ठ आई.वी.एफ. फर्टिलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की ओर से देवली में निःशुल्क निःसंतानता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर शनिवार, 30 मई 2026 को अग्रवाल धर्मशाला, गांधी पार्क के सामने, मेन मार्केट, बस स्टैंड के पास, देवली (जिला-टोंक) में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। शिविर में पंजीयन करवाने वाले दंपत्तियों को निःशुल्क परामर्श, विभिन्न जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट तथा IVF पैकेज पर 20 हजार रुपये तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह शिविर विशेष रूप से ट्यूब ब्लॉक, बार-बार IVF असफलता, ओव्यूलेशन की समस्या, पीसीओडी, अनियमित मासिक धर्म एवं शुक्राणुओं की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे दंपत्तियों के लिए लाभकारी रहेगा। संस्था पिछले 23 वर्षों से निःसंतानता के इलाज हेतु कार्यरत है। पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9636328777 एवं 9024219144 पर संपर्क किया जा सकता है।







