NMMS 2026 परीक्षा में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली की छात्रा का चयन।

eolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, देवली की छात्रा प्रियंशु कंवर ने NMMS 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की है। छात्रा ने परीक्षा में कुल 180 में से 112 अंक प्राप्त कर चयन सुनिश्चित किया है।प्रियंशु कंवर ने अपनी मेहनत, लगन एवं नियमित अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय परिवार ने छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा एवं शिक्षकों ने छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। छात्रा की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रभारी अमित पांचाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित छात्रा को आगे की पढ़ाई हेतु 48000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष कक्षा 9 से 12 तक प्रदान की जाएगी,जिससे मेधावी छात्रा को आगे शिक्षा जारी रखने में आर्थिक सहायता मिलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *