देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत आयुष आरोग्यम पंचकर्म प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र सी 35 पटेल नगर देवली और पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वधान में अटल उद्यान देवली में प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक नियमित प्रातःकालीन योग सत्र प्रारंभ हो चुके हैं। जहाँ प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है, जिसमें युवा, वरिष्ठजन एवं आमजन उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। योग सत्र में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाकर स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया जा रहा है। योग शिक्षक युवराज कुमार ने बताया कि सभी योग करने वाले अपने साथ योग मैट/चटाई अवश्य लाएं।






