देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री चारभुजा नाथ कोटड़ी पद यात्रा मण्डल, देवली के तत्वावधान में इस वर्ष 27वीं विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। “आपां चाला कोटड़ी श्याम” के जयकारों के साथ यह पदयात्रा आगामी 20 अगस्त 2026 (श्रावण सुदी 8, गुरुवार) को प्रात: 9:15 बजे स्थानीय श्री चारभुजा मन्दिर, देवली से आस्था के धाम श्री कोटड़ी श्याम के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रा का कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम
मण्डल पदाधिकारियों ने बताया कि यात्रा का रात्रि विश्राम एवं शोभायात्रा निम्न प्रकार से रहेगी:
20 अगस्त: जहाजपुर में प्रथम रात्रि विश्राम।
21 अगस्त: रोपां में द्वितीय रात्रि विश्राम।
22 अगस्त: बीरधोल में तृतीय रात्रि विश्राम।
23 अगस्त (श्रावण सुदी 11, रविवार): प्रात: 9:15 बजे कोटड़ी धाम में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं दोपहर 12:15 बजे मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
मण्डल कार्यकारिणी एवं प्रमुख पदाधिकारी
यात्रा को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों एवं प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं:
अध्यक्ष: रामेश्वर दीया (मो. 9414268302)
संयोजक: रामगोपाल टाक
महामंत्री: रामस्वरूप टाक (मो. 9460592866)
उपाध्यक्ष: रामप्रसाद टाक (रोपां), दिनेश राणावत (ऊंचा), लछमन सिंह (कुंचलवाड़ा), अशोक शर्मा (पारोली)
कोषाध्यक्ष: रामलाल सेन, अमीष अरोड़ा
मंत्री: राकेश दीया (रामू भैया – 9783971717), शैतान सिंह (कुकड़), सत्यनारायण सुखवाल (पंडेर), पवन शर्मा (मेहरू कलां)
प्रचार-प्रसार प्रमुख: नरपत सिंह शक्तावत, भोपाल सिंह मीणा, किशोर शर्मा, रामनिवास मीणा
सज्जा प्रमुख: जगदीश खाती (अम्बापुरा)
ध्वजसेवक: प्रहलाद राय वर्मा
व्यवस्था प्रमुख: भागचन्द त्रिपाठी (मो. 9214324739)
सांस्कृतिक मंत्री: सत्यनारायण मीणा
भोजन व्यवस्था: राजू (कुंशीपुरा), दिनेश वैष्णव
पुजारी: पवन पाराशर | संगठन मंत्री: नन्दकिशोर सेन
श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
विशेष सूचना: आयोजकों ने बताया कि पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी पदयात्रियों के लिए टोकन लगाना अनिवार्य रहेगा। इसके साथ ही, पदयात्रियों को रात्रि विश्राम हेतु अपने ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था स्वयं साथ में लानी होगी।
यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु सम्पर्क सूत्र:
रामू भैया: 9783971717
सम्पर्क समिति: नोरत सोनी, शान्ति लाल मीणा, हंसराज जाट, रूपचन्द सुवालका, रोहित शर्मा, सम्पतलाल टाक, अशोक बहेड़िया, ओमप्रकाश प्रजापत, शंकरलाल मीणा, शिवराज मीणा, ओमप्रकाश माहेश्वरी, अरविन्द उपाध्याय एवं दामोदर कहार।







