Deolikhabarexpress

महिला पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्थानीय पेंशनर भवन देवली में महिला पतंजलि योग समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अनीता लाठी प्रधानाचार्य ने की। जिला महिला प्रभारी शशि प्रभा कटियार ने उपस्थित महिलाओं में नवीन कार्यकारिणी का गठन करने का आग्रह किया, उपस्थित महिलाओं ने निम्न कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति किया गया। कमलेश मूंदड़ा को संरक्षका, स्वाति खत्री को तहसील महिला प्रभारी, जिया सुवालका को महामंत्री, राजेंद्र कौर को कोषाध्यक्ष, शिल्पा कंसल को सोशल मीडिया प्रभारी, वर्षा धर्मानी को संगठन मंत्री, कविता दीपक को युवती प्रभारी बनाया गया। अपने उद्बोधन में महिला प्रभारी शशि प्रभा कटियार ने कहा कि स्वामी रामदेव जी ने योग व आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाया इसलिए 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक कुमार दूबे, चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ,युवराज योगी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक में सुमित्रा मेवाड़ा शिल्पा कंछल डीपी मेवाड़ा चित्र अग्रवाल सुशीला सुवालका आशा गुप्ता नैना खत्री मेरा मधुबनी प्रीति जैन सुमन मंगल रवि का सुमन माधवन इंदिरा पांचाल संगीता गर्ग शिवानी जिंदल आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top