देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली उनियारा विधानसभा विधायक राजेंद्र गुर्जर का जन्मदिन बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस दौरान भाजपा शहर एवं देहात मंडल की ओर से नगर पालिका परिसर में रक्तदान शिविर लगा। वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंघल ने बताया कि केम्प की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रत्येक रक्तदाता को एक तस्वीर व प्रमाण पत्र भेंट किया गया। भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली व सुनील ग्वाला ने बताया कि सुबह 9 बजे से शुरू हुआ यह रक्तदान कैम्प शाम 5 बजे तक जारी रहा। शिविर के प्रति कार्यकर्ताओं में उत्साह था। शाम 5 बजे तक कुल 125 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। संग्रहित किए गए इस रक्त को केशव ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि जरूरतमंदों के काम आ सके। वही इस दौरान नगर पालिका देवली के निवर्तमान अध्यक्ष नेमीचंद जैन सहित भाजपा के चारों मंडलों के अध्यक्ष और शहर, देहात के कार्यकर्ता शामिल हुए। रक्तदान शिविर के समापन के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और आतिशबाजी की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अंकित जैन,जितेंद्र चौधरी,यज्ञेश दाधीच,अजय मेवाड़ा, नवल किशोर चतुर्वेदी,रमेश चंद्र शर्मा, बद्रीलाल चौधरी, दिनेश जैन, सुनील सेठी, अशोक कुमार दुबे,शिवजी राम प्रतिहार,प्रमोद मंगल, कुलदीप चौधरी,पदम बिजवाड,बनवारी चौधरी,सत्यनारायण चौधरी,विनोद माहुर,रॉकी खाण्डल,नारायण धाकड़,अंशुल शर्मा,मुकेश मित्तल व सिरज साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।







