देवली में ब्लॉक स्तरीय स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में ब्लॉक स्तरीय स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मानव श्रृंखला (स्वीप)बनाकर विद्यार्थियों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम के अंतर्गत सीबीईओ देवली ने मतदाता जागरूकता शपथ दिलाकर विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूक किया। स्वीप प्रभारी ने बताया कि मानव श्रृंखला बनाने के साथ ही विद्यार्थियों ने अन्य कार्यक्रम फूलों की रंगोली, कलर वाली रंगोली, कैंडल रंगोली ,मतदाता जागरूकता शपथ, पोस्टर प्रदर्शनी, स्लोगन प्रतियोगिता, वाद विवाद, व्याख्यान, निबंध, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया। साथ ही सीबीईओ देवली ने” एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इसके बाद स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस प्लस टू के स्वयंसेवकों ने स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली स्थानीय विद्यालय से प्रारंभ होकर नगर पालिका देवली मंडल पहुंची वहां अधिशासी अधिकारी ने मतदाता शपथ दिलाई तथा अल्पाहार वितरित किया। इस अवसर पर समस्त पीएम श्री विद्यालय स्टाफ ,स्काउट ,गाइड प्रभारी द्वारका प्रसाद, मुकेश प्रजापत व समस्त नगर पालिका मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *