डॉ अलका सिंह गुर्जर का देवली में हुआ भव्य स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा बलिदान दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ अलका सिंह गुर्जर ने शिरकत की। बलिदान दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर डॉ अलका सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) के अवसर पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का ऐतिहासिक उद्घोष किया था। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद सांसद अलका सिंह गुर्जर को पार्टी का दुपट्टा ओर स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन, पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी,एसटी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार मीणा,शिवजीलाल चौधरी ,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, मंत्री नवनीत धाकड़, मुकेश मीणा , किशन बेरवा, राजकुमारी सेन, शिव धाकड़, महावीर प्रसाद जैन, पर्व सरपंच विमल जैन, पदम जैन, संजय जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी, महेश अग्रवाल, योगेंद्र सिंह, दशरथ शर्मा ,कुलदीप शर्मा, लक्ष्मीनारायण गुर्जर, विजेंद्र सिंह डाबर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर जयपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ पर दुर्गेश नंदन तेली के सानिध्य मे डॉ अलका सिंह गुर्जर का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुकेश साहू,राजेन्द्र साहू,यज्ञेश दाधीच,युवराज साहू,शिवराज साहू(बाउजी) समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *