भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामीद खान मेवाती खबर जोरदार स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती का जयपुर से बारां जाते समय देवली में अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार हॉस्पिटल के बाहर, पेट्रोल पंप चौराहे,एवं डाक बंगला में शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील कुरैशी, रहीस खान ,अयूब अब्बासी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पूरे विश्व में अशांति का माहौल है लेकिन हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है ओर फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे ही राजस्थान भी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छू रहा है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया जल्द ही होने वाले निकाय चुनाव तैयारी में जुट जाए और जन कल्याण की योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठ व्यक्ति तक पहुंचाए। इस प्रवास में प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर, प्रदेश मंत्री वाकर खान, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रशीद कुरैशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह जी राणावत, राजेंद्र सिंह सांडला, मंडल महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा,उपाध्यक्ष रवि बलसोरा, दिनेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, प्रकाश चंदेल, शिवराज साहू शादाब रिजवी, जावेद, फारूक हुसैन, गुलशेर खान,मनोज सैनी,इदरीश खान नजमुद्दीन खान ,शिवराज सैनी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *