देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एंव सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर आई रिसर्च सेंटर सोसाइटी द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे मोतियाबिंद आपरेशन लैन्श प्रत्यारोपण के फोलो अप शिविर में
सभी मोतियाबिंद रोगी स्वास्थ्य पाए गए। अध्यक्ष कान सिंह राणावत एवं उपाध्यक्ष प्रहलाद शर्मा ने बताया कि सहाय होस्पिटल जयपुर के नैत्र विशेषज्ञ डा .सोनु कुमार शर्मा द्वारा आखो की रोशनी चेक अप कर विजन टैस्ट चार्ट द्वारा दूरी व नजदीकी टैस्ट किया गया। रोगियों को दवाईयां व विजन चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि साथ में दवाईयां डालने की विधि, समय एंव सावधानियां जैसे धूल , धूप, तेज लाइट,आखो को मसलना, और साफ पानी से नीचे के हिस्से को साफ रखना इत्यादि समझाईश की गई है। महाप्रबंधक घीसालाल लाल टैलर एवं कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि रोगियों को पुनः 15.7.2026 को दुबारा फोलो अप के लिए बुलाया गया है। शिविर में सुरेन्द्र सिंह शक्तावत,राजैन्द्र शर्मा सावर , महेंद्र कुमार जोशी कन्हैयालाल लुनिवाल ने सेवाएं प्रदान की है।






