भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी जोरों पर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी का जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 व 24 मई को कानगढ़ पैलेस देवली में होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि अलग-अलग सत्रों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आवासीय रहेगा। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।जिसमे जिले के मंत्री, विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा,संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौहान ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन हेतु बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी तथा सभी से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा प्रभु बडोलिया जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राणावत, शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर शिवजी राम प्रतिहार, रणवीर सिंह उमा शंकर खुटेटा, सुरेश अग्रवाल, जितेंद्र चौधरी, संजय जैन, राकेश ओसवाल, बंशी मेघवंशी, राजीव गोयल, भारत सोलंकी, नवल किशोर चतुर्वेदी,आशा भदादा, राजकुमारी सेन, सुमित गौतम, नीरज जैन, मुकेश मीना, कुलदीप सेन,विशाल जैन व रक्षक विजय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

eolikhabarexpress

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *